मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 23.89 अंक की उछाल

Ads

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 23.89 अंक की उछाल

  •  
  • Publish Date - November 30, 2018 / 11:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

मुंबई। जारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स  आज 23.89 अंक अर्थात 0.07 फीसदी की उछाल के साथ 36,194.30 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 22.05 अंक अर्थात 0.20 प्रतिशत की उछाल लेकर 10,880.75 पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स 134.02 अंक अर्थात 0.37% की उछाल लेकर 36,304.43 अंक पर खुला। जबकि निफ्टी 33.40 अंक अर्थात 0.31% की मजबूती के साथ 10,892.10 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स में यस बैंक, विप्रो, एम&एम, सन फार्मा, कोटक बैंक, मारुति, एचडीएफसी, हीरो मोटो कॉर्प, इन्फोसिस, टीसीएस जैसे शेयर्स में उछाल रहा। वहीं रिलायंस, आईटीसी, ओएनजीसी, एशियन पेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक कोल इंडिया के शेयर्स में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट ब्लास्ट केस में महीने भर बाद बड़ी कार्रवाई, 3 अफसर गिरफ्तार, 14 की गई थी जान 

आज के कारोबार में टॉप गेनर्स में यस बैंक, विप्रो, सिपला, डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स रहे। जबकि टॉप लूज़र्स में हिंद पेट्रो, इन्फ्राटेल, टाटा मोटर्स, यूपीएल, एनटीपीसी के शेयर्स शामिल रहे।