आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले शेयर बाजार में गिरावट

आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले शेयर बाजार में गिरावट

आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले शेयर बाजार में गिरावट
Modified Date: August 10, 2023 / 10:02 am IST
Published Date: August 10, 2023 10:02 am IST

मुंबई, 10 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजारों के कमजोर रहने के साथ बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। कारोबारियों को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों और अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार को होगी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 235.99 अंक गिरकर 65,759.82 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 64.2 अंक के नुकसान से 19,568.35 अंक पर कारोबार कर रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले और भारती एयरटेल नुकसान में रहे।

एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की लाभ में था। चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत के नुकसान से 87.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में