सुखदेव सिंह पीटीसी इंडिया के गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त

सुखदेव सिंह पीटीसी इंडिया के गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त

सुखदेव सिंह पीटीसी इंडिया के गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त
Modified Date: April 16, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: April 16, 2026 7:44 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) बिजली कारोबार से जुड़ी पीटीसी इंडिया ने सुखदेव सिंह को कंपनी का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

पीटीसी इंडिया के निदेशक मंडल ने फरवरी में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद को दो अलग-अलग पदों चेयरमैन (गैर-कार्यकारी) और प्रबंध निदेशक (कार्यकारी) में बांटने की मंजूरी दी थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘निदेशक मंडल की 16 अप्रैल को हुई बैठक में सुखदेव सिंह को गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रवर्तक कंपनियों के सीएमडी की सहमति मिलने की तारीख से प्रभावी होगी और सिंह के स्वतंत्र निदेशक के रूप में मौजूदा कार्यकाल (10 नवंबर, 2028 तक) तक लागू रहेगी।’’

सिंह को 11 नवंबर, 2025 से कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में