सन फार्मा ने तीन साल के लिए आरसीबी के साथ प्रमुख प्रायोजक के रूप में साझेदारी की

सन फार्मा ने तीन साल के लिए आरसीबी के साथ प्रमुख प्रायोजक के रूप में साझेदारी की

सन फार्मा ने तीन साल के लिए आरसीबी के साथ प्रमुख प्रायोजक के रूप में साझेदारी की
Modified Date: February 4, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: February 4, 2026 7:44 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ वर्ष 2026 सत्र से शुरू होने वाले तीन साल की अवधि के लिए प्रमुख प्रायोजक और स्वास्थ्य साझेदार के रूप में साझेदारी की है।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह साझेदारी मुंबई स्थित दवा कंपनी का क्रिकेट प्रायोजन में पहला कदम है, जो उसकी कॉरपोरेट ब्रांड यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

सन फार्मा के प्रबंध निदेशक, कीर्ति गनोरकर ने कहा, ‘‘आरसीबी और सन फार्मा दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में अगुवा हैं, और यह सहयोग निरंतरता, जुनून और नवाचार के हमारे साझा मूल्यों को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के जरिये सन फार्मा का लक्ष्य पूरे भारत में लोगों के साथ अपने कॉरपोरेट ब्रांड संपर्क को मज़बूत करना है, उन्हें उस कंपनी के करीब लाना है जिस पर वे हर दिन दवाओं के लिए भरोसा करते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राजेश मेनन ने कहा, ‘‘सन फार्मा का हमारे साथ प्रधान प्रायोजक के बतौर जुड़ना इस प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है, जो प्रभाव और नवाचार पर केंद्रित दो ब्रांड को एक साथ लाता है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में