सुनील सिंह सिकंद भारतीय चाय संघ के नए चेयरमैन चुने गए
सुनील सिंह सिकंद भारतीय चाय संघ के नए चेयरमैन चुने गए
कोलकाता, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय चाय संघ (आईटीए) ने बुधवार को रॉसेल टी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील सिंह सिकंद को अपना नया चेयरमैन चुना है।
आईटीए की 143वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम जो आभासी रूप में आयोजित हुआ) के बाद जारी बयान में आईटीए ने बताया कि लक्ष्मी टी कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड के निदेशक, अतुल रस्तोगी को वाइस चेयरमैन और न्यू टी कंपनी लिमिटेड के निदेशक, सुरेश कुमार बंसल को अतिरिक्त वाइस चेयरमैन चुना गया है।
निवर्तमान चेयरमैन हेमंत बांगर ने एजीएम को संबोधित करते हुए कामकाज के मुश्किल माहौल का ज़िक्र किया, जिसमें बढ़ती आदान लागत, घटता मार्जिन, कीमतों से मिलने वाला टिकाऊ लाभ न होना, जलवायु से जुड़े जोखिम और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं शामिल हैं।
उन्होंने चाय उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता और स्थिरता के लिए नवाचार, गुणवत्ता और नियमों का पालन करने को अहम बताया। साथ ही, घरेलू और निर्यात प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए अधिकतम अवशेष सीमा (एमआरएल) और अतिरिक्त ‘मॉलिक्यूल्स’ की मंज़ूरी के मामले में एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के साथ आईटीए के जुड़ाव को दोहराया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


