स्विगी का चौथी तिमाही का घाटा कम होकर 800 करोड़ रुपये पर

स्विगी का चौथी तिमाही का घाटा कम होकर 800 करोड़ रुपये पर

स्विगी का चौथी तिमाही का घाटा कम होकर 800 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 8, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: May 8, 2026 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) ऑनलाइन खाना मंगाने की सुविधा देने वाली कंपनी स्विगी का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 800 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को 2024-25 की इसी तिमाही में 1,081 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय करीब 45 प्रतिशत बढ़कर 6,383 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 4,410 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 7,448 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5,610 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में