CM Yogi Adityanath Janta Darshan: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी ने किया जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का होगा समाधान
CM Yogi Adityanath Janta Darshan: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी ने किया जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का होगा समाधान
CM Yogi Adityanath Janta Darshan: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी ने किया जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का होगा समाधान /image: IBC24 File
- बारिश के बावजूद CM योगी ने किया जनता दर्शन
- करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं
- जमीन कब्जे पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर। CM Yogi Adityanath Janta Darshan: जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बारिश होने के बावजूद ‘जनता दर्शन’ किया। दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ जबरन कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए।

अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश
बारिश की वजह से मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ (Gorakhpur Janta Darshan 2026) मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानी और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री
CM Yogi Adityanath Janta Darshan इस दौरान कुछ महिलाओं ने उनकी जमीन जबरन कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए।

हर बार की तरह जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें
- रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप
- दो पुलिसकर्मी और CRPF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, विधायक के फार्महाउस में युवती से किया गैंगरेप
- यात्रियों से खचाखच भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जलें, देखें भयावह वीडियो
- छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन

Facebook


