सिंजेन्टा इंडिया ने चावल, टमाटर, अन्य फसलों के लिए दो फसल सुरक्षा उत्पाद पेश किए
सिंजेन्टा इंडिया ने चावल, टमाटर, अन्य फसलों के लिए दो फसल सुरक्षा उत्पाद पेश किए
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) सिंजेन्टा इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने चावल और टमाटर सहित कई फसलों के लिए फसल सुरक्षा उत्पाद पेश किए हैं।
सिंजेन्टा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दुनिया की अग्रणी कृषि कंपनियों में से एक है, जिसमें सिंजेन्टा क्रॉप प्रोटेक्शन और सिंजेन्टा सीड्स शामिल हैं।
सिंजेन्टा ने बयान में कहा कि उसने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए ‘मिराविस-आर डुओ और रिफ्लेक्ट-आर टॉप फसल सुरक्षा उत्पाद पेश किए हैं।
मिराविस-आर डुओ एक अत्याधुनिक कवकनाशी है जिसे टमाटर, मिर्च, मूंगफली और अंगूर में उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है। यह पाउडरी मिल्ड्यू, एन्थ्रेक्नोज और लीफ स्पॉट जैसी बीमारियों पर नियंत्रण प्रदान करता है, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज सुनिश्चित होती है।
कंपनी ने कहा, ‘‘अनुमान है कि दुनियाभर में किसान हर साल फफूंद जनित बीमारियों के कारण अपनी फसल का 23 प्रतिशत तक खो देते हैं। मिराविस-आर डुओ फसलों को मजबूत और विश्वसनीय रोग सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे उत्पादकों को बेहतर गुणवत्ता वाली उपज मिलती है, जिसके चलते निवेश पर मिलने वाले लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।’’
दूसरा उत्पाद ‘रिफ्लेक्ट-आर टॉप’ चावल के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक कवकनाशी है, जो भारत में मुख्य भोजन है। यह शीथ ब्लाइट के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे लंबे समय तक रोग नियंत्रण सुनिश्चित होता है और फसल को मजबूत आधार मिलता है।
सिंजेन्टा इंडिया के कंट्री प्रमुख और प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, ‘‘सिंजेन्टा में, हम उत्पादकों की चुनौतियों के लिए उन्नत समाधान प्रदान करके कृषि को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


