PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त को लेकर 18 जून की तारीख पर क्यों टिकी करोड़ों किसानों की नजरें! पुराना रिकॉर्ड देख उड़े लोगों के होश, जानिए क्या है सच्चाई!
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर 18 जून को जारी होने की चर्चा चल रही है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। किसान फिलहाल केवल अनुमानित तारीख पर ही भरोा कर रहे हैं।
(PM Kisan Yojana/ Image Credit: AI-generated)
- पीएम किसान 23वीं किस्त को लेकर 18 जून की चर्चा तेज है।
- सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
- 18 जून की चर्चा 2024 की 17वीं किस्त के पैटर्न से जुड़ी है।
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। कई किसान मान रहे हैं कि यह किस्त 18 जून को जारी हो सकती है। हालांकि किसान 13 मार्च को जारी हुई 22वीं किस्त के बाद से ही अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 18 जून की तारीख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। परंतु क्या सच में इस तारीख तारीख को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी हो सकती है और इस तारीख का पिछला क्या कनेक्शन है?
सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
अभी तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की तरफ से 23वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। सरकार ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि पैसा कब किसानों के खातों में भेजा जाएगा। इसलिए 18 जून को किस्त आने की संभावना को लेकर अभी कोई पुख्ता पुष्टि नहीं है। आधिकारिक घोषणा के बिना किसी भी तारीख पर भरोसा करना सही नहीं माना जा सकता है।
18 जून की तारीख पर क्यों हो रही है चर्चा?
18 जून की तारीख इसलिए चर्चा में है क्योंकि वर्ष 2024 में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त इसी दिन जारी की गई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसी पुराने पैटर्न को देखते हुए लोग अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार भी किस्त उसी तारीख के आसपास आ सकती है। लेकिन यह सिर्फ अनुमान है आधिकारिक जानकारी नहीं।
किसानों के लिए स्टेटस चेक करना जरूरी
जब तक 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं होती तब तक किसान अपने भुगतान की स्थिति जरूर चेक कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चलता रहेगा कि उनकी पिछली किस्तें सही से मिली हैं या नहीं और कोई दस्तावेज संबंधी समस्या तो नहीं है। स्टेटस चेक करने से किसानों को योजना की स्थिति की सही जानकारी मिलती है।
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें
किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए ‘फार्मर कॉर्नर’ में जाकर ‘बेनिफिशियरी स्टेटस‘ पर क्लिक करना होता है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरकर ओटीपी दर्ज करना होता है। सभी जानकारी सही होने पर किसान अपनी भुगतान की स्थिति आसानी से देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Code 07 June 2026: हार का सिलसिला होगा खत्म! सामने आए ताजा रिडीम कोड्स, अब जीतना हो जाएगा पहले से ज्यादा आसान!
- World Poha Day Indore : आज पोहे के नाम रहेगा इंदौर! राजवाड़ा में जुटेंगे VIP, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उठाएंगे स्वाद का लुत्फ
- Chhattisgarh me Khad ki Sthiti: छत्तीसगढ़ के इन किसानों को पहले मिलेगा खाद, सीएम साय ने दिए निर्देश, कृषि अधिकारी गांव-गांव जाकर अन्नदाताओं को करेंगे जागरूक

Facebook


