Actor Salim Kumar Death: दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन, जानें कैसे गई जान? इंडस्ट्री में शोक की लहर

Actor Salim Kumar Death: मशहूर अभिनेता और नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार का आज शनिवार को 56 साल की उम्र में निधन हो गया।

Actor Salim Kumar Death: दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन, जानें कैसे गई जान? इंडस्ट्री में शोक की लहर

Actor Salim Kumar Death /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 7, 2026 / 08:38 am IST
Published Date: June 7, 2026 8:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का निधन
  • कोच्चि के अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हो गया
  • सलीम कुमार को वर्ष 2010 में बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था

Actor Salim Kumar Death: मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता और नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार का आज शनिवार को 56 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण सलीम कुमार को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इलाज के दौरान ही अभिनेता को कार्डियक अरेस्ट आया और उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

Actor Salim Kumar Death अस्पताल की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सलीम कुमार को अस्पताल लाने के बाद तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट, एंटीबायोटिक्स, डायलिसिस सिस्टम पर रखा गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि कुछ साल पहले सलीम कुमार का लीवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था, जिससे उबरने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे दोबारा काम करना शुरू किया था।

 

कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में बनाई जगह

अभिनेता सलीम कुमार (Actor Salim Kumar Death) ने कॉमेडी किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया। साल 2010 में उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें चार बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.