Bhubaneswar Vigilance Raid Action: 6 हजार की तनख्वाह से नौकरी शुरू करने वाला इंजीनियर निकला धन-कुबेर.. छापेमारी में मिली इतनी अघोषित जायजाद कि, जानकर रह जायेंगे हैरान.. खुद ही देखें Video..
Bhubaneswar Vigilance Raid Action: कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग उठाई।
Bhubaneswar Vigilance Raid Action || Image- ANI News File
- जंतर-मंतर पर CJP ने शिक्षा सुधार को लेकर प्रदर्शन किया।
- NEET और CBSE से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग।
- सोनम वांगचुक ने भी आंदोलन में भाग लेकर समर्थन जताया।
भुवनेश्वर: ओडिशा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। (Bhubaneswar Vigilance Raid Action) अधिकारियों के अनुसार, यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक प्रतीत होती है।
5 आलीशान मकान, 14 प्लॉट और करोड़ों की नकदी मिली
विजिलेंस विभाग ने बैकुंठ नाथ बेहरा सहायक कार्यपालन अभियंता (AEE), के भुवनेश्वर, बारीपदा, धर्मशाला (जाजपुर) और बालीगुड़ा स्थित नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकारियों को पांच इमारतों के दस्तावेज मिले। इनमें भुवनेश्वर के प्रमुख इलाकों में स्थित चार मकान और जाजपुर जिले में एक अन्य मकान शामिल है। इसके अलावा 14 भूखंडों (प्लॉट) की जानकारी भी सामने आई है, जिनमें से आठ भुवनेश्वर, पांच धर्मशाला और एक बारीपदा में स्थित हैं। विजिलेंस टीम ने 2.04 करोड़ रुपये से अधिक नकद, 341 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 45 लाख रुपये की बैंक जमा राशि भी बरामद की है।
6 हजार रुपये वेतन से शुरू की थी नौकरी
अधिकारियों के अनुसार, बैकुंठ नाथ बेहरा ने 16 अगस्त 1999 को नबरंगपुर ब्लॉक में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका वेतन मात्र 6,000 रुपये प्रति माह था। (Bhubaneswar Vigilance Raid Action) बाद में उन्हें सहायक अभियंता और फिर फरवरी 2026 में सहायक कार्यपालन अभियंता (AEE) के पद पर पदोन्नत किया गया। उन्होंने नबरंगपुर, उदला और बालीगुड़ा सहित कई क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं।
आय से अधिक संपत्ति की जांच जारी
विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) के वारंट के आधार पर नौ टीमों ने यह कार्रवाई की। अभियान में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), पांच डीएसपी और छह निरीक्षक शामिल थे। विजिलेंस विभाग के अधिकारी अब बरामद संपत्तियों का बाजार मूल्य निर्धारित करने में जुटे हैं। शुरुआती अनुमान के अनुसार, कुल संपत्ति का मूल्य कई करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान अभी जारी है और आगे और संपत्तियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल बैकुंठ नाथ बेहरा से पूछताछ की जा रही है।
#WATCH | Odisha: Odisha Vigilance is conducting simultaneous searches at multiple locations following allegations that Baikuntha Nath Behera, Assistant Executive Engineer at ITDA, Baliguda, possesses assets disproportionate to his known sources of income. During the ongoing… pic.twitter.com/v6zFdEKbvw
— ANI (@ANI) June 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत
सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन
मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी
सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

Facebook


