तमिलनाडु में सीमांत किसानों का 50,000 रुपये का फसल ऋण माफ, मुख्यमंत्री विजय का फैसला

तमिलनाडु में सीमांत किसानों का 50,000 रुपये का फसल ऋण माफ, मुख्यमंत्री विजय का फैसला

तमिलनाडु में सीमांत किसानों का 50,000 रुपये का फसल ऋण माफ, मुख्यमंत्री विजय का फैसला
Modified Date: May 25, 2026 / 07:13 pm IST
Published Date: May 25, 2026 7:13 pm IST

चेन्नई, 25 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने सोमवार को राज्य के सीमांत किसानों के लिए सहकारी बैंकों से लिए गए 50,000 रुपये तक के फसल ऋण माफ करने की घोषणा की।

इसके साथ राज्य के बड़े किसानों के लिए भी 5,000 रुपये तक के फसल ऋण माफ करने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से राज्य के 14.22 लाख किसानों को लाभ मिलेगा और सरकार पर 2,044 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

नवगठित राज्य सरकार का यह कदम पिछले महीने विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए चुनावी वादों में शामिल था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, एक मई, 2025 से 28 फरवरी, 2026 के बीच सहकारी बैंकों से लिए गए फसल ऋण इस योजना के तहत माफ किए जाएंगे।

बयान में कहा गया, “राज्य सरकार की वर्तमान वित्तीय स्थिति और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने फसल ऋण माफ करने का आदेश दिया है।”

मुख्यमंत्री विजय ने कहा, ‘‘यह ऋण माफी आगामी बुवाई सत्र के लिए किसानों को नया कर्ज लेने में मददगार होगी।’’

सरकार ने सीमांत किसानों के साथ बड़े किसानों का भी 5,000 रुपये का फसल ऋण माफ करने का फैसला किया है। अन्य किसानों के लिए भी राहत उपायों की घोषणा की गई है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में