Reliance Foundation ESA Initiative: नीता अम्बानी ने फिर जीता दिल.. 100 दृष्टिबाधित बच्चों के साथ लिया IPL मुकाबले का आनंद, रिलायंस फाउंडेशन के इस पहल की हर तरफ़ चर्चा
Reliance Foundation ESA Initiative: मुंबई इंडियंस और रिलायंस फाउंडेशन के ESA कार्यक्रम में 20 हजार बच्चों ने वानखेड़े में लाइव मैच देखा।
Reliance Foundation ESA Initiative | Image- Reliance Industries Limited file
- वानखेड़े स्टेडियम में 20 हजार बच्चों ने लाइव IPL मैच देखा।
- पहली बार दृष्टिबाधित बच्चों ने “हियरिंग बडीज़” संग मैच का आनंद लिया।
- रिलायंस फाउंडेशन की पहल से 29 मिलियन बच्चों को लाभ मिला।
मुंबई: दुनिया के सबसे बड़े और मशहूर घरेलू क्रिकेट लीग IPL को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया एक क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है। (Reliance Foundation ESA Initiative) वही मुंबई इंडियंस के वार्षिक ESA गेम में सोमवार को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में बच्चों की खुशी और भी ज्यादा उत्साह से भर गया। स्टेडियम में 20 हजार से ज्यादा बच्चे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चीयर करने पहुंचे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से बच्चे आए थे। इनमें दृष्टिबाधित और विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी शामिल थे। यह आयोजन मुंबई इंडियंस और रिलायंस फाउंडेशन ने मिलकर किया। बता दें कि, ESA यानी “एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल” पहल की शुरुआत नीता अम्बानी ने की थी।
पहली बार पहुंचे दृष्टिबाधित बच्चे
इस साल पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चों ने “हियरिंग बडीज़” के साथ मैच का आनंद लिया। नीता अंबानी ने बताया कि बच्चों ने उनसे लाइव मैच देखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उन्हें स्टेडियम लाने का फैसला किया गया। (Reliance Foundation ESA Initiative) उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी और उत्साह देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उनका कहना है कि सभी बच्चों को खेल और शिक्षा के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
29 मिलियन बच्चों तक पहुंची पहल
नीता अंबानी ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन की खेल और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का फायदा अब तक देश के 28 राज्यों में 29 मिलियन से ज्यादा बच्चों को मिल चुका है। फाउंडेशन बच्चों को कोचिंग, खेल विज्ञान और प्रैक्टिस की सुविधाएं देता है। क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, एथलेटिक्स और दूसरे खेलों के लिए भी हाई परफॉर्मेंस सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सपना एक दिन ओलंपिक गेम्स की मेजबानी करना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बड़े स्तर पर हुआ आयोजन
इस कार्यक्रम में मुंबई, सतारा, नासिक, वलसाड और इगतपुरी जैसे इलाकों के 40 से ज्यादा NGO से जुड़े बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को लाने के लिए 550 से ज्यादा BEST बसों का इस्तेमाल किया गया। (Reliance Foundation ESA Initiative) आयोजन में 2400 से ज्यादा वॉलंटियर्स, 100 मेडिकल स्टाफ और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बच्चों के लिए 92 हजार फूड बॉक्स भी तैयार किए गए। मुंबई इंडियंस की #OneFamily पहल के तहत हर बच्चे को खास महसूस कराने की कोशिश की गई।
Media Release – Mrs. Nita M Ambani: “Hope the kids go back with a lot of cherished memories”
Mumbai, 24th May 2026: Mumbai Indians’ annual ESA game at the Wankhede Stadium today turned into a sea of blue, as over 20,000 children filled the stands with unmatched energy, chants,… pic.twitter.com/VYxoI1llnR
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) May 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी
आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार
फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता
जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल
केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया
सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया

Facebook


