बिहार में कीट हमले से लीची की फसलों का हुए नुकसान का आकलन करेगा कार्यबल: केंद्र

बिहार में कीट हमले से लीची की फसलों का हुए नुकसान का आकलन करेगा कार्यबल: केंद्र

बिहार में कीट हमले से लीची की फसलों का हुए नुकसान का आकलन करेगा कार्यबल: केंद्र
Modified Date: May 8, 2026 / 11:14 am IST
Published Date: May 8, 2026 11:14 am IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में कीट हमले से लीची की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों का एक कार्यबल गठित किया है।

यह कार्यबल बिहार के लीची किसानों की शिकायतों के बाद गठित किया गया है। शिकायतों में ‘स्टिंक बग’ के कारण लीची की फसल को नुकसान होने की बात कही गई है।

दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा, नुकसान की सीमा का आकलन करेगा और किसानों को राहत देने के लिए तात्कालिक एवं दीर्घकालिक उपायों की सिफारिश करेगा।

चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ दल एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यबल राज्य एवं केंद्र दोनों स्तरों पर आवश्यक हस्तक्षेपों के बारे में भी सलाह देगा। सरकार, किसानों के हितों की रक्षा के लिए ‘‘पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता’’ के साथ काम कर रही है।

बिहार भारत का प्रमुख लीची उत्पादक राज्य है। मुजफ्फरपुर की शाही लीची देश की सबसे मूल्यवान किस्मों में से एक है जिसे 2018 में भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिला था।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में