टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अप्रैल में 28 प्रतिशत बढ़कर 34,833 इकाई
टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अप्रैल में 28 प्रतिशत बढ़कर 34,833 इकाई
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 34,833 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने 27,221 इकाई थी।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि घरेलू बिक्री 27.9 प्रतिशत बढ़कर 32,965 इकाई रही जबकि अप्रैल 2025 में यह 25,764 इकाई थी।
कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार की मात्रा 28.2 प्रतिशत बढ़कर 1,868 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष इसी महीने में 1,457 इकाई थी।
इस बीच, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल 2026 में उसकी कुल बिक्री 31.12 प्रतिशत बढ़कर 59,701 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने 45,532 इकाई थी।
कंपनी के अनुसार, घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री 30.5 प्रतिशत बढ़कर अप्रैल में 59,000 इकाई रही जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में यह 45,199 इकाई थी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


