टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में टांडा-गोंडा, गोंडा-बस्ती पारेषण लाइन की शुरू

Ads

टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में टांडा-गोंडा, गोंडा-बस्ती पारेषण लाइन की शुरू

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 11:13 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 11:13 AM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में 400 किलोवोल्ट टांडा–गोंडा और 400 किलोवोल्ट गोंडा–बस्ती डबल सर्किट पारेषण लाइन के चालू होने की बुधवार को घोषणा की। इन लाइन की कुल लंबाई 154 सर्किट किलोमीटर है।

कंपनी बयान के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ ही साउथ ईस्ट यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एसईयूपीपीटीसीएल) परियोजना के तहत सभी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) पारेषण लाइन एवं उपकेंद्र चालू कर दिए गए हैं।

एसईयूपीपीटीसीएल, रिसर्जेंट पावर वेंचर्स पीटीई लिमिटेड का हिस्सा है जो टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक और वैश्विक निवेशकों के नेतृत्व वाला एक संयुक्त उद्यम है।

यह परियोजना बिजली क्षेत्र की दबावग्रस्त परिसंपत्तियों (स्ट्रेस्ड एसेट्स) के समाधान प्रक्रिया के तहत अधिग्रहित की गई थी।

टाटा पावर का खंड नवीकरणीय एवं पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन से लेकर पारेषण, वितरण, व्यापार, भंडारण समाधान तथा सौर सेल एवं मॉड्यूल विनिर्माण तक पूरी बिजली मूल्य श्रृंखला में फैला है।

कंपनी के पास 7.5 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षमता है जो उसकी कुल क्षमता का करीब 46 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका

निहारिका