टेक महिंद्रा ने अलिस इंडिया, ग्रीन इन्वेस्टमेंट्स के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दी

Ads

टेक महिंद्रा ने अलिस इंडिया, ग्रीन इन्वेस्टमेंट्स के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - December 31, 2021 / 01:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा ने 12.5 करोड़ डॉलर में अलिस इंडिया और ग्रीन इन्वेस्टमेंट्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

टेक महिंद्रा ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, इस अधिग्रहण से डिजिटल अनुभव समाधान के क्षेत्र में कंपनी की क्षमताएं बढ़ेंगी।

ग्रीन इन्वेंस्टमेंट्स एलएलसी, अलिस इंडिया की होल्डिंग कंपनी है।

अलिस इंडिया का मुख्यालय अमेरिका के सिएटल में है और इसमें 660 से अधिक कर्मचारी हैं।

भाषा

मानसी

मानसी