तेलंगाना सरकार का 2026-27 में स्वयं सहायता समूहों को करीब 27,000 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य

तेलंगाना सरकार का 2026-27 में स्वयं सहायता समूहों को करीब 27,000 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य

तेलंगाना सरकार का 2026-27 में स्वयं सहायता समूहों को करीब 27,000 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य
Modified Date: May 7, 2026 / 01:23 pm IST
Published Date: May 7, 2026 1:23 pm IST

हैदराबाद, सात मई (भाषा) तेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को लगभग 27,000 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है।

राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का ने एसएचजी के लिए वार्षिक ऋण योजना बृहस्पतिवार को जारी की, जिसमें 2026-27 के दौरान 26,621.47 करोड़ रुपये के ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंकों ने स्वयं सहायता समूहों को 25,228.89 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान किए।

राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव एम. दाना किशोर, सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पावर्टी (एसईआरपी) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या देवराजन, बैंक अधिकारी और अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यहां वार्षिक ऋण योजना जारी की गई।

तेलंगाना ने 67 लाख सदस्यों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों का एक मजबूत नेटवर्क विकसित किया है।

एक करोड़ लोगों को ‘करोड़पति’ बनाने के दृष्टिकोण के साथ सरकार ने कई पहल की हैं। इनमें एसएचजी द्वारा संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, ‘अम्मा आदर्श पाठशाला’ (स्कूलों) के रखरखाव का प्रबंधन सौंपना और स्कूल यूनिफॉर्म की सिलाई का कार्य महिला समूहों को देना शामिल है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में