टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 21.65 गुना अभिदान

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 21.65 गुना अभिदान

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 21.65 गुना अभिदान
Modified Date: August 21, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: August 21, 2026 6:26 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) तापमान मापने और ‘हीटिंग’ समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन 21.65 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 650 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,51,81,667 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 32,86,32,350 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 52.97 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 18.65 गुना अभिदान हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 3.31 गुना अभिदान मिला।

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स ने टेमासेक और एसबीआई म्यूचुअल फंड समेत बड़े (एंकर) निवेशकों से 194.55 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ 24 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने इस पेशकश के लिए प्रति इक्विटी शेयर 285-300 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

आईपीओ में 95 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और 1.85 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 650 करोड़ रुपये और निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 2,515 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में