Gandhari Movie Release Date: बेटी के लिए किसी से भी भिड़ेंगी Taapsee! ‘Gandhari’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, एक्शन और बदले का तगड़ा डोज करेगी हैरान
Gandhari Movie Release Date: तापसी पन्नू की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' की ओटीटी रिलीज डेट घोषित हो गई है। फिल्म में मां-बेटी के रिश्ते की भावनात्मक कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। तापसी फिल्म में एक अलग और दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी।
(Gandhari Movie Release Date/ Image Credit: netflix_in instagram)
- तापसी पन्नू की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म।
- 3 सितंबर 2026 को होगी रिलीज।
- नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘गांधारी’।
मुंबई: Gandhari Movie Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू जल्द (Gandhari Movie Release Date) ही एक दमदार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कनिका ढिल्लों फिल्म की निर्माता भी हैं। यह फिल्म एक काल्पनिक शहर ‘जॉयपुरा’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए बेहद खतरनाक मिशन पर निकलती है। फिल्म में एक्शन के साथ भावनाओं और रिश्तों को भी खास जगह दी गई है।
मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित कहानी
‘गांधारी’ की कहानी बानी नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए बानी किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसके सामने ऐसी परिस्थितियां आती हैं। जहां उसे अपने साहस, धैर्य और विश्वास की लगातार परीक्षा देनी पड़ती है। फिल्म में मां और बेटी के बीच का गहरा रिश्ता कहानी का सबसे अहम हिस्सा है। भावनात्मक पहलू के साथ दर्शकों (Gandhari Movie Release Date) को कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे।
तापसी निभाएंगी चुनौतीपूर्ण किरदार
इस फिल्म में तापसी पन्नू एक बेहद मुश्किल और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह उनके अब तक के सबसे कठिन फिजिकल रोल में से एक है। फिल्म की कहानी में संघर्ष, त्याग और हिम्मत को प्रमुखता दी गई है। ‘गांधारी’ के जरिए एक मां के उस जज्बे को दिखाने की कोशिश की गई है जो अपनी संतान को बचाने के लिए किसी भी खतरे का सामना कर सकती है।
3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज
फिल्म की रिलीज डेट (Gandhari Movie Release Date) भी सामने आ चुकी है। ‘गांधारी’ 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा कर इसकी रिलीज की जानकारी दी। तापसी पन्नू के अलावा फिल्म में इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मजबूत कहानी, इमोशन और एक्शन के मेल के कारण ‘गांधारी’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Huawei Pura X View: स्क्रीन देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी! Huawei ने उतारा ऐसा फोन, जिसका डिस्प्ले देखते ही कहेंगे ‘ये मोबाइल है या टैबलेट?’
- BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: ‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा
- Income Tax Officer Death News: बंद कमरे में इस हाल में मिले वरिष्ठ आयकर अधिकारी, नजारा देख लोगों के उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

Facebook


