एमएसआरटीसी ने गणेशोत्सव पर बसों की सामूहिक बुकिंग पर लगने वाला 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क हटाया

एमएसआरटीसी ने गणेशोत्सव पर बसों की सामूहिक बुकिंग पर लगने वाला 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क हटाया

एमएसआरटीसी ने गणेशोत्सव पर बसों की सामूहिक बुकिंग पर लगने वाला 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क हटाया
Modified Date: August 21, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: August 21, 2026 5:33 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने गणेशोत्सव के दौरान बसों की सामूहिक बुकिंग पर लगाए जाने वाले 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को हटा दिया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को बताया कि कोंकण क्षेत्र के लोगों और गणेशोत्सव मंडलों की ओर से अतिरिक्त शुल्क हटाने की मांग की गई थी। इस पर गौर करने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर यह फैसला लिया गया।

गणेशोत्सव के दौरान हर साल करीब 5,000 एमएसआरटीसी बसों की सामूहिक बुकिंग की जाती है।

बसों के खाली लौटने, ईंधन और ‘ओवरटाइम’ पर होने वाले अतिरिक्त खर्च की भरपाई करने के लिए यह अतिरिक्त शुल्क लगाया गया था।

सरनाईक ने कहा कि शुल्क हटाने के संबंध में आधिकारिक तौर पर परिपत्र जल्द जारी किया जाएगा।

इस साल 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी से होगी।

भाषा यासिर निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में