सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा
Modified Date: May 24, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: May 24, 2026 10:45 am IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 177.36 अंक या 0.23 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 9,076.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,443.69 करोड़ रुपये रहा। वहीं बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 3,797.83 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,70,515.57 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो की 2,685.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,40,228.21 करोड़ रुपये रही।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 20,229.67 करोड़ रुपये घटकर 11,40,296.49 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 16,212.18 करोड़ रुपये घटकर 5,17,380 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,784.4 करोड़ रुपये घटकर 8,76,077.92 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 2,094.35 करोड़ रुपये की कमी के साथ 11,79,974.90 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में