हिमाचल प्रदेश के इतिहास का सबसे उबाऊ, नीरस और दूरदृष्टिहीन बजट: भाजपा

हिमाचल प्रदेश के इतिहास का सबसे उबाऊ, नीरस और दूरदृष्टिहीन बजट: भाजपा

हिमाचल प्रदेश के इतिहास का सबसे उबाऊ, नीरस और दूरदृष्टिहीन बजट: भाजपा
Modified Date: March 21, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: March 21, 2026 8:34 pm IST

शिमला, 21 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट को राज्य के इतिहास का सबसे थका देने वाला, निराशाजनक और दिशाहीन बजट बताया।

संवाददाताओं से बातचीत में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि इस बजट में राज्य के लिए कुछ भी नहीं है और कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश का राजकोषीय घाटा लगातार बढ़ रहा है।

ठाकुर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 से लेकर अब तक राज्य का वित्तीय घाटा सालाना आधार पर बढ़कर क्रमशः 10,300 करोड़ रुपये, 10,337 करोड़ रुपये, 12,414 करोड़ रुपये और 9,896 करोड़ रुपये रहा है। उन्होंने कहा कि इन संबंधित वर्षों में राज्य का पूंजी निवेश घटकर क्रमशः 6,781 करोड़ रुपये, 6,239 करोड़ रुपये, 3,941 करोड़ रुपये और 3,089 करोड़ रुपये रह गया है, जिसका अर्थ है कि विकास प्रभावी रूप से पूरी तरह से ठप् हो गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 3,586 करोड़ रुपये कम हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस पहाड़ी राज्य को पीछे की ओर ले जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने बजट भाषण में की गई सभी घोषणाएं, पिछली बजट घोषणाओं की तरह, या तो धूल फांकेंगी या फिर अधूरे चुनावी वादों की तरह साबित होंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य को ऋण के दलदल में धकेल दिया है, जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन में कटौती जैसी कठोर कार्रवाई करनी पड़ी। हमीरपुर से लोकसभा सांसद ठाकुर ने कहा कि बजट में कोई ठोस आर्थिक योजना नहीं है और जनता को केवल घोषणाओं के जरिए भ्रमित किया जा रहा है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में