Female Ganja Smugglers Arrested: वंदे भारत एक्सप्रेस से राजधानी पहुंची दो युवतियां, पुलिस ने की बैग की चेकिंग तो उड़े सबके होश, अंदर थी हैरान करने वाली चीज
Female Ganja Smugglers Arrested: रायपुर रेलवे स्टेशन में NCB और RPF ने कार्रवाई करते हुए 2 युवतियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है
Female Ganja Smugglers Arrested/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर रेलवे स्टेशन में गांजे के साथ दो युवतियां गिरफ्तार।
- विशाखापट्टनम से गांजा लेकर रायपुर पहुंची थी दोनों युवतियां।
- दोनों युवतियां बिलासपुर के तिफरा की निवासी है।
Female Ganja Smugglers Arrested: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अवैध नशे की तस्करी से जुड़ा एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां NCB और RPF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवतियों के कब्जे से 24 किलों गांजा जब्त किया है। (Raipur Crime News) जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर इस पूरे सिंडिकेट के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।
वंदे भारत एक्सप्रेस से हो रही थी तस्करी
मिली जानकारी के अनुसार, NCB और RPF की टीम को सूचना मिली की दो युवतियां वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा लेकर विशाखापट्टनम से रायपुर आ रही है। इसके बाद सूचना के आधार पर NCB और RPF की टीम ने ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही दोनों युवतियों को हिरासत में लिया। युवतियों को हिरासत में लेने के बाद उनके सामान की जांच की गई तो दोनों युवतियों के (Female Ganja Smugglers Arrested) पास अलग-अलग ट्रॉली बैग में गांजा रखा हुआ पाया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
बिलासपुर की निवासी है दोनों लड़कियां
Female Ganja Smugglers Arrested: इसके बाद NCB और RPF की टीम ने दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों युवतियों ने अपना नाम नीलम राठौर और रीना वर्मा बताया। दोनों युवतियों ने बताया कि, वे बिलासपुर के तिफरा की निवासी है। फ़िलहाल पुलिस की टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है और (Female Ganja Smugglers Arrested) पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, गांजा तस्करी के इस खेल में और कौन-कौन शामिल है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Conjoined Twins Aligarh News : एक शरीर दो जान! डिलीवरी के बाद इस हालत में जन्मे जुड़वाँ, बच्चों को देखते ही सदमे में माँ के साथ जो हुआ…
- Puducherry Assembly Elections 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन दिग्गज नेताओं के नाम है शामिल
- Unique Wedding Traditions India : 350 सालों से इस गांव के किसी घर में नहीं हुई शादी! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, चामुंडा माता का है ये चमत्कार

Facebook


