रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर
Modified Date: May 7, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: May 7, 2026 10:04 am IST

मुंबई, सात मई (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर पहुंच गया।

अमेरिका तथा ईरान के तनाव कम करने और बातचीत फिर से शुरू करने के उद्देश्य से 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर चर्चा करने की खबरों के बाद बाजार की भावना में अचानक बदलाव आया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.77 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 69 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.01 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 160.24 अंक टूटकर 77,798.28 अंक पर जबकि निफ्टी 30.25 अंक फिसलकर 24,300.70 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.83 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 5,834.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में