Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत

Ads

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत

  •  
  • Publish Date - February 10, 2021 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा की किताब ने खोला राज, ब्रेस्ट और कूल्हों को ‘सुडौल’ बनाने मिली…

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87.60 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 94.12 रुपये प्रति लीटर हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत बढ़कर 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गई और मुंबई में कीमत 84.63 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ेंः Sunny Leone: सनी लियोनी को 29 लाख की धोखाधड़ी मामले में मिली राहत, …

स्थानीय कर और भाड़े के आधार पर विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

राज्यसभा में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तेल कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले एक साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।

ये भी पढ़ेंः Netflix की वेब सीरीज़ बॉम्बे बेगम्स से 10 साल बाद एक्टिंग में होगी …