Kaylee Hottle Road Accident Death || Image- Rain Drops Media FILE
नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडज़िला वर्सेज कॉन्ग’ में जिया का किरदार निभाने वाली 18 वर्षीय मूक-बधिर अभिनेत्री केयली हॉटल का अमेरिका के मैरीलैंड में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। (Kaylee Hottle Road Accident Death) हादसे के बाद केयली को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने परिक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार एक्सीडेंट मंगलवार की सुबह मैरीलैंड के इजैम्सविल में मौजूद विंडसर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, एक होंडा अकॉर्ड कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे बने कलवर्ट से टकरा गई। कार चला रहा 19 साल का युवक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसे मामूली चोटें आई है। जबकि केयली हॉटल ने दम तोड़ दिया।
केयली के पिता जोशुआ हॉटल ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद उनकी बेटी को अस्पताल ले जाया जा रहा था। उन्होंने सोशल (Kaylee Hottle Road Accident Death) वही दूसरी तरफ केयली हॉटल के स्कूल Texas School for the Deaf ने भी उनके निधन की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया। स्कूल ने अपने बयान में कहा कि केयली एक प्रतिभाशाली छात्रा थीं और उनके निधन से पूरा स्कूल समुदाय गहरे दुख में है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
केयली हॉटल को वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘गॉडज़िला वर्सेज कॉन्ग’ में जिया की भूमिका से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी। फिल्म में उन्होंने सांकेतिक भाषा के जरिए किंग कॉन्ग से संवाद करने वाले किरदार को निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक की लहर है।
#BREAKING : ‘Godzilla vs. Kong’ Star Kaylee Hottle Dies in Maryland Car Accident
Actress Kaylee Hottle, known for playing Jia in Godzilla vs. Kong and Godzilla x Kong: The New Empire, has died in a car accident in Maryland at the age of 18, according to her family and the Texas… pic.twitter.com/3DjJBJ9Jif
— upuknews (@upuknews1) July 22, 2026
Kaylee Hottle, the deaf actress best known for playing Jia ‘Godzilla vs. Kong,’ has tragically died. She was 18.
Kaylee’s father, Joshua, shared the news in a Facebook livestream delivered in ASL. He says she was involved in a car accident in Maryland on Tuesday morning and her… pic.twitter.com/0MxY6UpSXZ
— Rain Drops Media (@Raindropsmedia1) July 21, 2026
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र
सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर
जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा