व्यापार सम्मेलन से पहले त्रिपुरा को मिले 70,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव: मंत्री
व्यापार सम्मेलन से पहले त्रिपुरा को मिले 70,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव: मंत्री
अगरतला, आठ जुलाई (भाषा) त्रिपुरा की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संताना चकमा ने बुधवार को कहा कि राज्य को दो दिवसीय व्यापार शिखर सम्मेलन से पहले करीब 70,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
दो दिवसीय ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा: बिजनेस समिट-2026’ का आयोजन बधारघाट स्थित अंतरराष्ट्रीय मेला मैदान में बृहस्पतिवार से होगा। इसका उद्घाटन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।
चकमा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस सम्मेलन में 300 से अधिक निवेशक, उद्यमी, उद्योग जगत के प्रमुख और 10 विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा, ‘हमें इस सम्मेलन के लिए पहले ही 70,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं और यह आंकड़ा आगे बढ़ सकता है।’
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


