West Bengal Girlfriend Murder Subhash Das : बीच सड़क प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम! बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी कर डाला ऐसा काम, Video देख दहल जाएंगे

West Bengal Crime Girlfriend Murder Subhash Das : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक प्रेमी ने बीच सड़क अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी धमकाया गया। घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

West Bengal Girlfriend Murder Subhash Das : बीच सड़क प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम! बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी कर डाला ऐसा काम, Video देख दहल जाएंगे
Modified Date: July 8, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: July 8, 2026 6:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर 24 परगना के सोदेपुर इलाके की सनसनीखेज घटना।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर 24 परगना : West Bengal Girlfriend Murder Subhash Das  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर इलाके से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ सोदेपुर फ्यूचर गेट के सामने एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। व्यस्त सड़क पर हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

बीच-बचाव करने वालों पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब आरोपी युवक युवती पर चाकू से वार कर रहा था, तो वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए। Sodepur Future Gate Knife Attack लेकिन आरोपी ने चाकू लहराकर बीच-बचाव करने वाले लोगों पर भी हमला कर उन्हें डराने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत सागर दत्ता अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय महिला गीता दास की मौत हो गई। वहीं, 45 वर्षीय आरोपी सुभाष दास की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

सरेआम हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही खड़दह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। West Bengal Crime Girlfriend Murder Subhash Das सुबह के वक्त व्यस्त सड़क पर हुई इस खौफनाक वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.