BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

खरीफ बुवाई में अबतक दो प्रतिशत की वृद्धि; तिलहन का रकबा कम

खरीफ बुवाई में अबतक दो प्रतिशत की वृद्धि; तिलहन का रकबा कम

खरीफ बुवाई में अबतक दो प्रतिशत की वृद्धि; तिलहन का रकबा कम
Bhasha
Published: 15 Sept 2025 | 8:11 pmModified: 15 Sept 2025 | 8:11 pm

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) चालू खरीफ (ग्रीष्म) मौसम, 2025-26 में अबतक धान की कुल बुवाई का रकबा दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 438.51 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है, लेकिन तिलहन बुवाई का रकबा कम रहा है। सोमवार को जारी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मुख्य खरीफ फसल धान की बुवाई एक साल पहले इसी अवधि के दौरान लगभग 430.06 लाख हेक्टेयर में हुई थी। बुवाई जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ शुरू हुई थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दलहन का रकबा थोड़ा बढ़कर 118.06 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 117.25 लाख हेक्टेयर था। हालांकि, तुअर और मूंग का रकबा पिछड़ गया है।

तिलहन के मामले में, कुल रकबा 188.81 लाख हेक्टेयर पर पिछड़ रहा है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 193.93 लाख हेक्टेयर था। चालू खरीफ सत्र में अब तक सोयाबीन और तिल का रकबा कम रहा है।

हालांकि, मोटे अनाजों की बुवाई का रकबा इस साल अबतक मामूली रूप से बढ़कर 192.91 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 180.75 लाख हेक्टेयर था।

नकदी फसलों में, गन्ने का रकबा पिछले वर्ष के 55.68 लाख हेक्टेयर से थोड़ा बढ़कर 57.31 लाख हेक्टेयर हो गया। कपास का रकबा पिछले वर्ष के 112.48 लाख हेक्टेयर से घटकर 109.64 लाख हेक्टेयर रह गया है।

इस खरीफ सत्र में अबतक सभी खरीफ फसलों का कुल रकबा मामूली रूप से बढ़कर 1,110.80 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,095.88 लाख हेक्टेयर था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: खरीफ बुवाई में अबतक दो प्रतिशत की वृद्धि; तिलहन का रकबा कम

People also search for:Kharifkharif sowingsowing
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm