Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah: ‘अगली बार सीधे तेरे माथे में मारेंगे गोली’, टटीरी विवाद में फंसे बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, जानें कौन है इसके पीछे
Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बिश्नोई गैंग ने बादशाह को जान से मारने की धमकी दी है।
Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah | Photo Credit: File
- रैपर बादशाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है।
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह को जान से मारने की धमकी दी है।
- धमकी में कहा गया है- 'सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है।
Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah: नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। एक तरफ जहां बादशाह पर हरियाणा पुलिस की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, तो वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह को जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक पानीपत में हुई एक फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने उनके लिए एक नोट भी जारी किया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी
Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah: बिश्नोई गैंग की तरफ से बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा कि, ‘जय महाकाल, जय श्रीराम. राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। (Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah) हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।
वहीं बादशाह को धमकी देते हुए लिखा गया, ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।’ इसके अलावा पोस्ट में Lawrence Bishnoi Group को सलाम लिखते हुए गैंगस्टरों के नाम भी लिखे गए हैं।
बादशाह पर सख्ता हुआ महिला आयोग
Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर मुश्किलों में फंसे हुए हैं। हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। (Lawrence Bishnoi Gang Threat Badshah) इसी से साथ महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने ये भी आदेश दिया कि जरुरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाए ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।
बादशाह मांग चुके हैं माफी
देशभर में टटीरी गाने को लेकर विरोध के बाद बादशाह इसे लेकर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने बकायदा माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने खुदको प्राउड हरियाणवी बताया था और कहा था कि मेरा इरादा कभी नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बात करूं।’
इन्हे भी पढ़ें:-
- Israel Iran Updates: ‘हम खून दे देंगे लेकिन…’ ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने अमेरिका को दी डाली एक और चेतावनी, भारत में तेल आपूर्ति को लेकर भी कही ये बात
- Uttarakhand Char Dham Yatra: वर्षाकाल में भी सुगम, सरल और सुरक्षित होगी चार-धाम की यात्रा.. CM धामी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद शुरू
- Uttarakhand Kisan Mela 2026: सीएम धामी ने किया 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ.. कहा, ‘अन्नदाता देश के असली नायक’..

Facebook


