Uttarakhand Char Dham Yatra: वर्षाकाल में भी सुगम, सरल और सुरक्षित होगी चार-धाम की यात्रा.. CM धामी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद शुरू
Uttarakhand Char Dham Yatra News:
Uttarakhand Char Dham Yatra News || Image- Char Dham Yatra 2026 file
- चारधाम यात्रा के लिए यातायात सुधार
- गौचर और कर्णप्रयाग में नई पार्किंग
- श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा
Uttarakhand Char Dham Yatra News: चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
गौचर पार्किंग का निरीक्षण और संचालन की तैयारी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गौचर में पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस पार्किंग की क्षमता 27 वाहनों की है और इसका निर्माण उत्तराखण्ड पेयजल एवं निर्माण निगम द्वारा कराया गया है। आवास सचिव ने निर्देश दिए कि इस पार्किंग को जल्द से जल्द संचालन के लिए तैयार किया जाए ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान छोटे लेकिन महत्वपूर्ण पार्किंग स्थल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कर्णप्रयाग पार्किंग परियोजना का निरीक्षण
Uttarakhand Char Dham Yatra News: आवास सचिव ने कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन पार्किंग परियोजना का भी निरीक्षण किया। इस पार्किंग का निर्माण जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, चमोली द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए और कहा कि आगामी नंदा राजजात यात्रा से पहले इस पार्किंग का निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।
चमोली में टैक्सी स्टैंड और खड्ड साइड पार्किंग का निरीक्षण
इसी क्रम में आवास सचिव ने चमोली में टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित पार्किंग और खड्ड साइड स्थित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के पास बनने वाली पार्किंग की क्षमता 21 वाहनों की है, जबकि खड्ड साइड पार्किंग की क्षमता 82 वाहनों की होगी। इन दोनों पार्किंग स्थलों का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। सचिव ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए ताकि आगामी चारधाम यात्रा से पहले इन पार्किंग स्थलों को श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए संचालित किया जा सके।
भविष्य के लिए यातायात सुधार के निर्देश
Uttarakhand Char Dham Yatra News: निरीक्षण के दौरान आवास सचिव ने चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन स्थानों के समीप उपयुक्त भूमि का चयन कर नई पार्किंग विकसित की जाए ताकि भविष्य में चारधाम यात्रा मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या का प्रभावी समाधान किया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आवास विभाग के सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित… pic.twitter.com/cwHey27EFg
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) March 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे
समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है
ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार
यह भी देखें:-
उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी
अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए
बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी

Facebook


