उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने पद छोड़ा
उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने पद छोड़ा
नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कंपनी में एक दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद अपना पद छोड़ दिया है।
उबर ने पुष्टि की है कि सिंह किसी दूसरे मौके के लिए उबर छोड़ रहे हैं।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम उबर के साथ अपनी एक दशक लंबी यात्रा में प्रभजीत की अगुवाई और उनके अहम योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। हम भारत में वृद्धि के अपने अगले चरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’
प्रवक्ता ने कहा कि भारत दुनिया भर में उबर के सबसे अहम बाजार में से एक है और यह नवाचार और लंबे समय की विकास का एक अहम चालक है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे व्यवसाय की मजबूती, पिछले कुछ साल में बनी शानदार टीम और मजबूत नींव को दिखाती है।’’
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


