अल्ट्राटेक सीमेंट का लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 2,603.72 करोड़ रुपये पर

Ads

अल्ट्राटेक सीमेंट का लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 2,603.72 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 06:34 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 06:34 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) सीमेंट बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 17.23 प्रतिशत बढ़कर 2,603.72 करोड़ रुपये रहा है।

आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,220.91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में 15.85 प्रतिशत बढ़कर 24,648.20 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 21,275.45 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च आलोच्य तिमाही में 15.65 प्रतिशत बढ़कर 21,286.19 करोड़ रहा।

अल्ट्राटेक सीमेंट की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 15.48 प्रतिशत बढ़कर 24,778.47 करोड़ रुपये रही।

भाषा रमण अजय

अजय