अहमदाबाद इंजेक्टेबल संयंत्र में यूएसएफडीए का निरीक्षण पूरा, सात टिप्पणियां जारी कीं

अहमदाबाद इंजेक्टेबल संयंत्र में यूएसएफडीए का निरीक्षण पूरा, सात टिप्पणियां जारी कीं

अहमदाबाद इंजेक्टेबल संयंत्र में यूएसएफडीए का निरीक्षण पूरा, सात टिप्पणियां जारी कीं
Modified Date: May 6, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: May 6, 2026 1:20 pm IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने जायडस बायोलॉजिक्स के अहमदाबाद स्थित इंजेक्टेबल संयंत्र में निरीक्षण पूरा कर सात टिप्पणियां जारी की है।

जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यूएसएफडीए ने अहमदाबाद के चांगोदर स्थित जायडस बायोटेक पार्क में इकाई-9 सुविधा केंद्र में जीएमपी निगरानी निरीक्षण किया।

कंपनी ने कहा कि यह निरीक्षण 27 अप्रैल से पांच मई 2026 तक किया गया।

इसमें कहा गया, ‘‘ निरीक्षण सात टिप्पणियों के साथ समाप्त हुआ। ‘डेटा इंटेग्रिटी’ से संबंधित कोई टिप्पणी नहीं की गई।’’

कंपनी ने कहा कि वह इन टिप्पणियों के समाधान के लिए यूएसएफडीए के साथ मिलकर तेजी से काम करेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में