भारत-अमेरिका समझौते को यूएसआईएसपीएफ ने बताया सकारात्मक कदम

भारत-अमेरिका समझौते को यूएसआईएसपीएफ ने बताया सकारात्मक कदम

भारत-अमेरिका समझौते को यूएसआईएसपीएफ ने बताया सकारात्मक कदम
Modified Date: February 3, 2026 / 11:15 am IST
Published Date: February 3, 2026 11:15 am IST

न्यूयार्क, तीन फरवरी (भाषा) अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का स्वागत किया है और इसे ”एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहला कदम” बताया है।

भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क कम करेगा। इसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के बाद ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए की थी।

यूएसआईएसपीएफ ने कहा, ”हालांकि अभी समझौते के विवरण नहीं आया है, लेकिन आज की घोषणा दोनों पक्षों की उस मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का संकेत देती है, जो एक व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की ओर बढ़ने के लिए है। यह समझौता शुल्क, बाजार पहुंच, गैर-शुल्क बाधाओं और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार से जुड़े अन्य मुद्दों का समाधान करेगा।”

मंच ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय व्यापार समझौता व्यवसायों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के लिए सार्थक लाभ प्रदान करेगा, साथ ही आपूर्ति श्रृंखलाओं और आर्थिक लचीलेपन को भी मजबूत करेगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में