वी-मार्ट रिटेल का मुनाफा मार्च तिमाही में 39 प्रतिशत घटकर 11 करोड़ रुपये पर
वी-मार्ट रिटेल का मुनाफा मार्च तिमाही में 39 प्रतिशत घटकर 11 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 39 प्रतिशत घटकर₹11.28 करोड़ रुपये रहा।
वी-मार्ट ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
मार्च तिमाही में परिचालन राजस्व 24.5 प्रतिशत बढ़कर 970.89 करोड़ रुपये रहा। कुल खर्च 23 प्रतिशत बढ़कर ₹963.99 करोड़ रुपये रहा।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, मुनाफा दोगुना होकर 124 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 16.5 प्रतिशत बढ़कर 3,804.40 करोड़ रुपये रही।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


