उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री नायडू ने आंध्र प्रदेश के एलुरु में ‘नॉन-जीएमओ’ पॉपकॉर्न संकर बीज जारी किए

Ads

उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री नायडू ने आंध्र प्रदेश के एलुरु में ‘नॉन-जीएमओ’ पॉपकॉर्न संकर बीज जारी किए

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 01:27 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 01:27 PM IST

मुसुनुरु (आंध्र प्रदेश), 24 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को एलुरु जिले में नॉन-जीएमओ पॉपकॉर्न मक्का के दो ‘हाइब्रिड’ बीज जारी किए।

‘नॉन-जीएमओ’ उत्पादों के उत्पादन में आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवों या बीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और अन्य लोगों के साथ दोनों नेताओं ने मुसुनुरु गांव में इस पहल से जुड़ी निजी कंपनी के संयंत्र का दौरा किया। उन्होंने पॉपकॉर्न प्रसंस्करण उपकरणों का निरीक्षण किया।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका