(Animal Park Movie Kab Aaegi/ Image Credit: Ranbir Kapoor Instagram)
मुंबई: Animal Park Movie Kab Aaegi: रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कमाई के मामले में बड़ी सफल रही। फिल्म के अंत में इसके सीक्वल एनिमल पार्क की झलक (Animal Park Movie Kab Aaegi) दिखाकर मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। इसके बाद से फैंस लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले करीब तीन साल में एनिमल पार्क को लेकर (Animal Park Movie Kab Aaegi) कई तरह की खबरें सामने आईं। कभी फिल्म के जल्द शुरू होने की बात कही गई तो कभी इसके टलने की खबरें आईं। अब फिल्म के निर्माता और संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने इस पर स्थिति साफ कर दी है। उनके बयान से संकेत मिला है कि फिल्म बंद नहीं हुई है बल्कि सही समय का इंतजार किया जा रहा है।
एक हालिया इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि स्पिरिट की रिलीज के बाद वह और संदीप रेड्डी वांगा करीब छह महीने का ब्रेक लेंगे। इसके बाद दोनों एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे। प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर स्पिरिट की रिलीज अगले साल 5 मार्च को प्रस्तावित है। ऐसे में एनिमल पार्क पर काम अगले साल के अंत तक शुरू होने की संभावना बनती है।
एनिमल पार्क से पहले (Animal Park Movie Kab Aaegi) रणबीर कपूर कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। उनकी बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट-1 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में दिखाई देंगे। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र के सीक्वल को लेकर भी उनका नाम जुड़ा हुआ है। ऐसे में एनिमल पार्क के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।