विपुल ऑर्गेनिक्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 1.85 करोड़ रुपये पर
विपुल ऑर्गेनिक्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 1.85 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) रसायन क्षेत्र की कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 1.85 करोड़ रुपये रहा। आय में बढ़ोतरी होने से लाभ में यह वृद्धि हुई है।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों का विवरण साझा किया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
आलोच्य तिमाही में विपुल ऑर्गेनिक्स की कुल आय बढ़कर 46.37 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 41.53 करोड़ रुपये थी। हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के खर्च भी बढ़कर 43.85 करोड़ रुपये रहे, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 39.70 करोड़ रुपये थे।
विपुल ऑर्गेनिक्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) विपुल शाह ने कहा, ‘तीसरी तिमाही में हमारी आय में सुधार देखा गया है। हमारा पूंजीगत व्यय लगभग पूरा हो चुका है, जिसका लाभ हमें आने वाली तिमाहियों में मिलने की उम्मीद है।’
उन्होंने कहा कि कंपनी परिचालन प्रदर्शन में सुधार और मांग के पूर्वानुमान के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए भी तैयार है।
भाषा सुमित रमण
रमण

Facebook


