दुष्प्रचार के जरिए हमें निशाना बनाया जा रहा है, कोर्ट जाएंगे- अडाणी समूह

दुष्प्रचार के जरिए हमें निशाना बनाया जा रहा है, कोर्ट जाएंगे- अडाणी समूह

दुष्प्रचार के जरिए हमें निशाना बनाया जा रहा है, कोर्ट जाएंगे- अडाणी समूह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 23, 2021 10:29 am IST

नई दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने कहा है कि दुष्प्रचार और दुर्भावना से प्रेरित झूठे ऑनलाइन अभियान के जरिये उसे निशाना बनाया जा रहा है। समूह ने शनिवार को कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा और अदालत में मामला दायर करेगा।

पढ़ें- एम्स में भर्ती सांसद विजय बघेल मरीजों को कर रहे मोटिवेट, संगीत के जरिए बढ़ा रहे हौसला.. वीडियो व…

अडाणी समूह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बयान में हालांकि किसी विशेष आरोप का जिक्र नहीं किया है। बयान में कहा गया है कि कुछ निहित स्वार्थ वाले तत्व देश के रणनीति हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश का ऐलान, राज्य पुलिस अकादमी अ…

समूह के ट्विटर हैंडल पर डाले गए पोस्ट ‘दुष्प्रचार के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत पर खुला पत्र’ में कहा गया है कि समूह पर इस दुष्प्रचार अभियान का असर पड़ रहा है। बयान में कहा गया है कि ‘सच्चाई, उद्देश्य और निष्पक्षता’ सही व संतुलित पत्रकारिता के सिद्धान्त हैं।

पढ़ें- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन सें…

‘‘लेकिन कई अवसरों पर अडाणी समूह को दुष्प्रचार के जरिये निशाना बनाया जाता है। हम दुर्भावना से प्रेरित ऑनलाइन मीडिया अभियान का भी शिकार बने हैं। हमारे परिचालन को लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है, जिससे शेयरधारकों का नुकसान हो रहा है।’’

पढ़ें- 26 फरवरी को पेश हो सकता है मध्यप्रदेश सरकार का बजट, 22 को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन

गुजरात के अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी पर आरोप लगता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उन्हें अनुचित फायदा पहुंचाया जा रहा है। हाल के समय में समूह पर आरोप लगा है कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों से उसे लाभ होगा। भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि अडाणी समूह पर बैंकों की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) का 4.5 लाख करोड़ रुपये का बकाया है। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उसने कभी बैंक कर्ज चुकाने में चूक नहीं की है।

 


लेखक के बारे में