कमजोर मांग से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) मांग बेहद कमजोर रहने के कारण शनिवार को स्थानीय कारोबार में अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए जबकि बहुत कम उपलब्धता होने से बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि आरंभिक कारोबार में अफरा-तफरी के माहौल के बीच शुक्रवार को शिकागो एक्सचेंज में गिरावट का रुख था जो बाद में मामूली सुधार के साथ बंद हुआ था।
सूत्रों ने कहा कि मांग बेहद कमजोर रहने के कारण आयातक सोयाबीन, पाम-पामोलीन तेल लागत से नीचे दाम पर बेचने को मजबूर हैं। इस वजह से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट है।
उन्होंने कहा कि आगे के रुख का पता सोमवार को विदेशी बाजारों के रुख पर निर्भर करेगा।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,675-7,700 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,575-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,480 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,460-2,760 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,585-2,685 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,585-2,730 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,675 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 6,975-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,825-6,900 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम

Facebook


