कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 30, 2020 / 09:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 94 रुपये की गिरावट के साथ 5,802 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी, 2021 माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 94 रुपये अथवा 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,802 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 2,760 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के अप्रैल, 2021 माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 52 रुपये अथवा 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,220 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 555 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश