कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 01:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 36 रुपये की गिरावट के साथ 5,850 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 36 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,850 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 2,505 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

ताजा खबर