कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में गिराव

कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में गिराव

कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में गिराव
Modified Date: May 12, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: May 12, 2026 5:15 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 34 रुपये की गिरावट के साथ 12,606 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जून महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 34 रुपये या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,606 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 19,910 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में