कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में मामूली गिरावट
कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में मामूली गिरावट
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में सुस्त रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत 55 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 351.40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलीवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध का भाव 55 पैसे या 0.16 प्रतिशत टूटकर 351.40 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 111 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की ओर से मांग कमजोर पड़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों में की गई कटौती से एल्युमीनियम वायदा कीमतों पर दबाव देखा गया।
भाषा पाण्डेय

Facebook


