Zomato Order Scheduling Feature: Zomato ने लॉन्च किया स्पेशल फीचर, अब 2 दिन पहले एडवांस में बुक करना होगा खाना, इन शहरों में शुरू हुई सर्विस
Zomato Order Scheduling Feature: Zomato ने लॉन्च किया स्पेशल फीचर, अब 2 दिन पहले एडवांस में बुक करना होगा खाना, इन शहरों में शुरू हुई सर्विस

Zomato Order Scheduling Feature
नई दिल्ली। Zomato Order Scheduling Feature: ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Zomato अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्पेशल फीचर लॉन्च किया है। जिसमें अब ग्राहकों को अपने ऑर्डर के लिए दो दिन पहले ही अपना ऑर्डर को शेड्यूल कर पाएंगे। साफ शब्दों में कहा जा सकता है कि, अब जोमैटो से आप अपनी सुविधा के अनुसार पहले से ही आगे के लिए एडवांस में खाना बुक कर पाएंगे।
बता दें कि, जोमैटो ने अपनी एडवांस ऑर्डर बुकिंग सर्विस की सुविधा को 30 बड़े शहरों में शुरू कर दिया है। अगर आप जोमैटो से फूड ऑर्डर करते हैं और दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे, रायपुर, लखनऊ और जयपुर में रहते हैं, तो इस सर्विस का लाभ उठाया सकते हैं। यह सुविधा इन अलग-अलग शहरों के करीब 35,000से भी ज्यादा रेस्टोरेंट्स में मौजूद रहेगी।
Zomato Order Scheduling Feature: कैसे काम करेगा यह फीचर
जोमैटो के ऑर्डर शेड्यूलिंग के साथ आप अपने भोजन की प्लानिंग पहले से बना सकते हैं। फेस्टिवल में अगर एंजाय करना है और खाना बाहर से मंगाना है, तो आप इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं। इससे आपका ऑर्डर ठीक उसी समय पहुंचेगा, जिस समय आपको इसकी जरूरत होगी।
1. अपने ऑर्डर को अपने पसंदीदा समय पर शेड्यूल करें चाहे वह कुछ घंटे का हो या कुछ दिनों के बाद का हो।
2. चेकआउट के दौरान आपसे समय स्लॉट तय करने के लिए कहा जाएगा।
3. आपका भोजन ताज़ा तैयार किया जाएगा और उसकी क्वालिटी का भी देखभाल रखा जाएगा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Zomato Order Scheduling Feature: Zomato launched a special feature, now you have to book food 2 days in advance
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm