बिहार : बक्सर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल
बिहार : बक्सर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल
बक्सर (बिहार), छह अप्रैल (भाषा) बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ये सभी लोग कार में सवार थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मृतकों की पहचान प्रमोद सिंह (40), उनके बेटे बंटी कुमार (12), पप्पू सिंह और सोनू कुमार के रूप में की गई है।
इंडस्ट्रीयल पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि यह हादसा हर्किशुनपुर गांव के पास बक्सर-राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के हुआ जब कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी।
उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में घायल सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’
थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक रोहतास जिले के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे।
ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वे लोग बिक्रमगंज की रहने वाली फूलपतिया देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बक्सर जा रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा राखी शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार : बक्सर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल
BUXAR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm