मध्य प्रदेश : खड़ी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, एएसपी और परिजन घायल

मध्य प्रदेश : खड़ी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, एएसपी और परिजन घायल

मध्य प्रदेश : खड़ी गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, एएसपी और परिजन घायल
Modified Date: August 10, 2024 / 04:49 pm IST
Published Date: August 10, 2024 4:49 pm IST

ग्वालियर, 10 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को एक खड़े वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) शेखर दुबे ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर घाटीगांव में सुबह करीब तीन बजे हुई।

उन्होंने कहा, ‘ग्वालियर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजेंद्र वर्धमान जिस वाहन में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बड़वानी से लौट रहे थे, रास्ते में उसका टायर पंक्चर हो गया। जब वाहन का चालक एवं सिपाही अजय टायर बदल रहा था, तभी उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वर्धमान और उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

एसडीओपी दुबे ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

भाषा

सं, दिमो, रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में