सफारी, ब्रेजा से लेकर डस्टर तक नहीं खरीद पाएंगे अब ये एसयूवी.. देखिए

सफारी, ब्रेजा से लेकर डस्टर तक नहीं खरीद पाएंगे अब ये एसयूवी.. देखिए

सफारी, ब्रेजा से लेकर डस्टर तक नहीं खरीद पाएंगे अब ये एसयूवी.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: April 2, 2020 12:54 pm IST

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से लागू BS6 नॉम्स के बाद कार कंपनियों ने डीजल इंजन वाले अपने कुछ मॉ़डल को बंद कर दिया है।  नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने के साथ ही अब आप डीजल इंजन वाली कई पॉप्युलर कारें नहीं खरीद पाएंगे। इन कारों को बीएस6 में अपग्रेड करना कंपनियों के लिए कारोबारी लिहाज से फायदे का सौदा नहीं होता, जिसके चलते इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया। 

पढ़ें- बड़ी राहत, लॉकडाउन के कारण वाहन बीमा और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की नवीनीकरण ड…

टाटा सफारी

टाटा मोटर्स ने 22 साल बाद अपनी यह एसयूवी बंद कर दी है। सफारी को साल 1998 में लॉन्च किया गया था। साल 2012 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल सफारी स्टॉर्म नाम से बाजार में उतारा गया। कंपनी ने इस 7-सीटर एसयूवी को बीएस6 में अपग्रेड न करते हुए बंद कर दिया है। हालांकि, इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी सफारी ब्रैंड की एसयूवी को दोबारा मार्केट में उतार सकती है।

पढ़ें- अब भारत में मिलेगा विश्व का सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीजल, कीमत में भ…

ब्रेजा

मारुति सुजुकी की यह पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी साल 2016 में बाजार में उतारी गई थी। सिर्फ डीजल इंजन में आई ब्रेजा जबरदस्त पॉप्युलर हुई। मारुति ने पिछले महीने इस एसयूवी को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है, जबकि डीजल इंजन को बंद कर दिया गया। इसका मतलब अब आप डीजल इंजन वाली ब्रेजा नहीं खरीद सकते हैं। हालांकि, पेट्रोल इंजन वाली नई ब्रेजा मार्केट में उपलब्ध है।

डस्टर

रेनॉ डस्टर का डीजल मॉडल काफी पॉप्युलर रहा है। इसे साल 2013 में पेट्रोल मॉडल के साथ ही बाजार में उतारा गया था। इसमें 1.5-लीटर का डीजल इंजन मिलता था। रेनॉ ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह अपने डीजल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं करेगा, जिसके चलते डस्टर का डीजल मॉडल बंद कर दिया गया। हालांकि, इसकी भरपाई के लिए कंपनी डस्टर को नए और ज्यादा पावरफुल 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ला रही है।

पढ़ें- 14 अप्रैल के बाद से कर सकेंगे रेल और हवाई यात्रा, 15 अप्रैल से टिकट…

टियागो

टाटा मोटर्स की इस एंट्री लेवल कार में 1.05-लीटर का डीजल इंजन दिया गया था। इस छोटे डीजल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड करने की लागत काफी ज्यादा होती, जो कंपनी के लिए फायदे का सौदा नहीं होता। इसके चलते टाटा ने इस कार के डीजल मॉडल को बंद कर दिया।


लेखक के बारे में